Sultanpur News: एसपी चारू निगम ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन, थानों और चौकियों में हुआ व्यापक फेरबदल
सुलतानपुर में एसपी चारू निगम ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कई थानों, चौकियों और शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची के तहत पुलिस लाइन और विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को एंटी भू-माफिया सेल से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है।
वहीं, जयसिंहपुर कोतवाली से लाइन हाजिर हुए निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र को एंटी भू-माफिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अमित कुमार मिश्र को अपराध शाखा से लंभुआ थाने का अपराध निरीक्षक, राघवेन्द्र यादव को गोसाईगंज का अपराध निरीक्षक तथा धर्मेंद्र मिश्रा को न्यायालय सुरक्षा से चांदा थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। हलियापुर थाना प्रभारी रहीं वंदना अग्रहरि को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की सेमरी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षकों के तबादलों में बृजेंद्र नाथ मिश्र और नीवन कुमार को जयसिंहपुर, मनोज कुमार सोनी, श्यौराज सिंह और अजय कुमार यादव को अखण्डनगर, शैलेश कुमार द्विवेदी और इंद्रजीत यादव को कादीपुर, उमाशंकर यादव को मोतिगरपुर, मनमोहन लाल को गोसाईगंज, मोहनलाल पटेल को दोस्तपुर तथा दिनेश चंद्र को लंभुआ में तैनाती दी गई है। इसके अलावा, जयसिंहपुर में तैनात उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह को रूपीपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि श्याम कुमार सिंह को न्यायालय सुरक्षा से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
