Kanpur News: चालक ठेके पर, ट्रक हाईवे पर... रुमा हादसे ने उजागर की सड़क किनारे खड़े वाहनों की खतरनाक हकीकत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रुमा हादसे के बाद परिवहन विभाग की जांच शुरू, हाईवे पर खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई पर फिर उठे सवाल

कानपुर के रुमा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत के बाद हाईवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों का मुद्दा फिर सामने आया है। परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर नियमित कार्रवाई का दावा किया है।

कानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज हाईवे पर रुमा में सड़क पर खड़े एक ट्रक में बिहार जा रही स्कार्पियो घुस गयी जिससे तीन लोगों की जान चली गयी जबकि कई लोग घायल हैं। इस हादसे के पीछे का वजह ये बताई जाती है कि ट्रक चालक आधा घंटे से ट्रक को रोककर शराब के ठेके पर गया था।

महाराजपुर के रुमा में हुई भीषण सड़क हादसे की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून समेत कई एआरटीओ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों की जांच की।

हाईवे पर खड़े ट्रक बन रहे हादसों की वजह

रुमा की घटना तो एक उदाहरण है लेकिन सच्चाई ये है कि ट्रकों के सड़क पर खड़े रहने से ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं, कानपुर से इटावा, कानपुर से महाराजपुर, कानपुर से कन्नौज हाईवे हो या कि लखनऊ हाईवे, इन सभी हाईवे पर सड़क पर ही ट्रकों की कतारें देखी जा सकती हैं, ये ट्रकें आधा सड़क पर और आधा फुटपाथ पर होती हैं।तेज रफ्तार से चलने वाली विशेष कार के चालक की नजर चूकी तो हादसा हो जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि हाईवे पर कारों की गति 120 से 150 प्रति किमी तक चलती हैं। 

दरअसल संभागीय परिवहन विभाग, यातायात पुलिस सर्दी के दिनों में ही सड़क के किनारे खड़े वाहनों पर ज्यादा सख्ती दिखाती है बाकी दिनों में इतना सख्ती नहीं होती। इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि हाईवे पर खड़े ट्रकों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलता है और ऐसे वाहनों को सीज भी किया जाता है।

संबंधित समाचार