Sultanpur Crime News : सुलतानपुर में आतंक का पर्याय बना अपाचे सवार लुटेरों का गिरोह गिरफ्तार, 3 वारदातों का खुलासा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जयसिंहपुर, लंभुआ, मोतिगरपुर और जीआरपी थाना क्षेत्र में दंपतियों व महिलाओं को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूटपाट करने वाले एक शातिर हथियारबंद गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसओजी व लंभुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को पिलखिनी तिराहे के पास से घेराबंदी कर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।

पकड़े गए बदमाशों की कुंडली

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है, निवासी नौगावा रायदासी (इसके खिलाफ पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं)। निवासी रवानिया पश्चिम (इसके खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं)। निवासी पूरे भिखी का पुरवा, थाना कुड़वार (इसके खिलाफ भी 3 मुकदमे दर्ज हैं)।

नई अपाचे बाइक से करते थे रेकी

अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि बीती 24 जून को लंभुआ क्षेत्र के सोनवरसा के पास बाइक सवार एक दंपति से चेन, पर्स और वीवो मोबाइल लूटने की वारदात हुई थी। इस घटना की तफ्तीश के दौरान पुलिस को इस गिरोह का सुराग मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि गिरोह के सरगना पुष्पेंद्र ने करीब एक माह पहले नई अपाचे बाइक खरीदी थी। इसके बाद ये तीनों मिलकर सुनसान रास्तों पर महिलाओं और दंपतियों की रेकी करते थे और मौका पाकर तमंचा दिखाकर लूटपाट कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने 17 जून को पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं से और मोतिगरपुर क्षेत्र के जाजूपुर गेट के पास एक अन्य महिला से लूट की घटनाएं भी स्वीकार की हैं।

माल और असलहा बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

दो सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट

एक वीवो मोबाइल फोन

10 हजार रुपये नकद

एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस

वारदात में इस्तेमाल होने वाली अपाचे मोटरसाइकिल

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कड़े एक्शन और गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह, शाहिद खान तथा कांस्टेबल अभिषेक कुमार और गजेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरकारी नल के पास मिट्टी डालने का विरोध करने पर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर मीरानपुर गांव में सरकारी नल के पास रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई है।

गांव की निवासी कंचन देवी ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उनके ही पट्टीदार छोटेलाल, प्रदीप, प्रिंस और कंचन सरकारी नल के पास बने रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। जब कंचन देवी ने इसका विरोध किया, तो इन सभी ने एकजुट होकर उन पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह अपनी जान बचाकर भागीं, तो गांव के ही पप्पू मिश्रा ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, 1.40 लाख का जुर्माना

चांदा थाना क्षेत्र के वर्ष 2009 के बहुचर्चित अपहरण एवं हत्या कांड में सोमवार को न्यायालय ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश (पंचम) राकेश की अदालत ने मामले में सभी सातों आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) और कुल 1.40 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मृतक की मां को मिलेगी जुर्माने की राशि

अदालत ने एक मानवीय और कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि दोषियों पर लगाए गए अर्थदंड की संपूर्ण राशि (1.40 लाख रुपये) मृतक की मां को क्षतिपूर्ति के रूप में सौंपी जाए। दोषसिद्धि के तुरंत बाद अदालत के आदेश पर सभी सात दोषियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई 2009 को चांदा थाना क्षेत्र के कोईरीपुर कंचन नगर निवासी विजय गुप्ता के पुत्र राजेश गुप्ता को आरोपी काम कराने के बहाने से उसके घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से राजेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया था।

लंबे समय तक चली इस कानूनी लड़ाई में अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए चश्मदीदों, परिस्थिति जन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विश्वसनीय मानते हुए अदालत ने इन सातों को दोषी करार दिया

पन्नालाल अग्रहरि

मनोज कुमार

सत्यनारायण

सरिता

अनंतलाल अग्रहरी

मनोज कुमार साहू

राकेश अग्रहरी

सोमवार को सजा के बिंदु पर अंतिम सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने सभी सात दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

आधी रात घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी, केस दर्ज 

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के 3 गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक पर बेटी को भगाने तथा कुछ अन्य लोगों पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी  12 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर में सोई थी। रात करीब दो बजे जब उसकी तलाश की गई तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने घर और आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पड़ोसी युवक पर भगाने व किशोरी द्वारा घर से पैसे ले जाने का आरोप

तहरीर के अनुसार, घर के पीछे पड़ोसी मिले उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने किशोरी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी को अपने साथ भगा ले गया और अन्य लोगों ने इसमें सहयोग किया। किशोरी घर से 8,600 रुपये नकद भी साथ ले गई है। शिवगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें : 
Balrampur News : मानसून के बीच एक्शन में बलरामपुर जिला प्रशासन, डीएम ने राप्ती तट और संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित समाचार