हल्द्वानी: पांच माह से वेतन न मिलने पर गुस्साये रोडवेज कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से गुस्साये रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को सांकेतिक कार्यबहिष्कार किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बहिष्कार के साथ ही निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान काठगोदाम डिपो में बाहिष्कर के चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से गुस्साये रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को सांकेतिक कार्यबहिष्कार किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बहिष्कार के साथ ही निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान काठगोदाम डिपो में बाहिष्कर के चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार सुबह रोडवेव कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यबहिष्कार के चलते हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा को जाने वाली बसों का समय भी प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी डिपो में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पांच माह का वेतन जल्द दिया जाए। एसीपी का दोबारा परीक्षण कर उसका निर्धारण किया जाए। कार्यालय सहायक पद से कनिष्ठ केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति दी जाए, विशेष श्रेणी/संविदा कर्मचारी को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिया जाए और इन्हें नियमित किया जाए। ड्यूटी रेस्ट(डीआर) में मोटर व्हील एक्ट का पालन किया जाए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पपनै ने कहा कि शासन इन मांगों को जल्द नहीं स्वीकारा गया तो प्रदेश भर में आंदोलन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शाखा मंत्री मनोज भट्ट, प्रदीप शर्मा, किशोरी लाल, शशिकांत गौतम, संदीप बिष्ट, सूरज कुमार, हेमंत गड़िया, राकेश कुमार, नीरज कन्याल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार