हल्द्वानी: जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से हो रहे विकास कार्यों की हो थर्ड पार्टी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल डीएम सविन बंसल ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में फांडेशन के बजट से हो रहे विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को विकास कार्यों में गुणवत्ता में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम बंसल …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल डीएम सविन बंसल ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में फांडेशन के बजट से हो रहे विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को विकास कार्यों में गुणवत्ता में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम बंसल ने कस्तूरबा गांधी विद्यायल खन्स्यू में बच्चों के खेलने के लिए बॉस्केट बॉल व बैडमिंटन कोर्ट बनाने और 10 वाटर प्यूरिफायर लगाने के लिए 22 लाख का बजट मंजूर किया।

इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, सुयालबाड़ी, कोटाबाग, कालाढूंगी में पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, पेंटिंग के लिए 66 लाख रुपये का बजट जारी किया। उन्होंने इन केंद्रों में चिकित्सकीय उपकरणों के लिए भी प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायकों के दिए 49 प्रस्तावों व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभागों के दिए 28 प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

डीएम बंसल ने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के दिए कार्य प्रस्तावों में सात बिंदुओं पर औचित्यपूर्ण जांच आख्या, स्वीकृति व आगणन जल्द से जल्द प्रस्तुत देने के निर्देश दिए। ताकि प्रस्तावित योजनाओं को आगामी बैठक में प्रस्तुत कर बजट जारी किया जा सकें। बैठक में सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, अधीक्षण अभिंयता लोनिवि ओम प्रकाश, प्रभारी अधिकारी गौरव चटवाल, एसडीएम अनुराग आर्य, ईई लोनिवि एबी कांडपाल, सिंचाई तरूण बंसल, जल संस्थान विशाल सक्सेना, सीईओ केके गुप्ता आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार