मधुर भंडारकर ने फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ की शूटिंग की शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म “इंडिया लॉकडाउन” की शूटिंग शुरू कर दी है। “चांदनी बार”, “पेज 3”, “ट्रैफिक सिग्नल”, “फैशन” जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक ने फिल्म के ‘मुहूर्त’ समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। View this post on …

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म “इंडिया लॉकडाउन” की शूटिंग शुरू कर दी है। “चांदनी बार”, “पेज 3”, “ट्रैफिक सिग्नल”, “फैशन” जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक ने फिल्म के ‘मुहूर्त’ समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

भंडारकर ने फिल्म के कलाकारों और अन्य कर्मियों के साथ तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ की शूटिंग शुरू’’ फिल्म में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों पर कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के प्रभाव को दिखाया जाएगा।

“इंडिया लॉकडाउन” में प्रतीक बब्बर, साई तम्हाणकर, श्वेता बसु प्रसाद, प्रकाश बेलावाड़ी और आहना कुमरा होंगे। इसका निर्माण ‘भंडारकर एंटरटेनमेंट’ और ‘पीजे मोशन पिक्चर्स’ द्वारा किया जा रहा है।

संबंधित समाचार