रुद्रपुर: कल्याणी नदी के पनुर्जीवन के लिए जल्द तैयार होगा एक्शन प्लान
रुद्रपुर, अमृत विचार। कल्याणी नदी की सफाई और उसको मूल स्वरूप में वापस लाने को लेकर मेयर रामपाल सिंह ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के वैज्ञानिकों और पर्यावरण के जानकारों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान कल्याणी नदी को वैज्ञानिक ढंग से साफ करने की रणनीति भी बनाई गई। गुरुवार को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कल्याणी नदी की सफाई और उसको मूल स्वरूप में वापस लाने को लेकर मेयर रामपाल सिंह ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के वैज्ञानिकों और पर्यावरण के जानकारों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान कल्याणी नदी को वैज्ञानिक ढंग से साफ करने की रणनीति भी बनाई गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में पंतनगर विश्व विद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. आरके श्रीवास्तव ने कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए वैज्ञानिक पद्धति पर जोर दिया।
कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नदी में सिवरेज का गंदा पानी बहाने से रोकना होगा। इसके लिए शहर से निकलने वाले गंदे पानी का उपयोग किसी और रूप में करके कमाई का जरिया बनना होगा। कल्याणी नदी की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।
बैठक में कल्याणी नदी के उद्धार के लिए गंगा एक्शन प्लान, यमुना एक्शन प्लान की तरह कल्याणी एक्शन प्लान बनाने पर निर्णय हुआ।मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नदी की सफाई और इसके मूल स्वरूप को लेकर सरकार से भी मदद के लिए कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से हर सप्ताह कल्याणी की सफाई का जो अभियान चलाया गया है उसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं।
लोग कल्याणी की सफाई के लिए खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने शाॅट टर्म प्लान और लांग टर्म प्लान तैयार करने के लिए सुझाव भी मांगे। बैठक में नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, डॉ प्राची सिंह, सुल्तान, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
