हल्द्वानी: हड़ताल से बैकफुट पर आया पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय
हल्द्वानी, अमृत विचार। संविदा कर्मियों की पांच दिन की हड़ताल के बाद उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं कल्याण निदेशालय बैकफुट पर आ गया है। निदेशालय ने नियमितीकरण और सातवें वेतनमान के मुद्दे पर समझौते का हाथ बढ़ाते हुए कर्चचारी नेताओं को 12 मार्च की दोपहर में बातचीत के लिए बुलाया है। निदेशालय से यह भरोसा मिलने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। संविदा कर्मियों की पांच दिन की हड़ताल के बाद उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं कल्याण निदेशालय बैकफुट पर आ गया है। निदेशालय ने नियमितीकरण और सातवें वेतनमान के मुद्दे पर समझौते का हाथ बढ़ाते हुए कर्चचारी नेताओं को 12 मार्च की दोपहर में बातचीत के लिए बुलाया है। निदेशालय से यह भरोसा मिलने के बाद हड़ताली कर्मियों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है।
वर्ष 2013 में सेवा विनियमितीकरण नियमावली जारी होने के बाद भी राज्य के निदेशालय में कार्यरत 205 संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं किया गया। उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया जा रहा। लंबे इंतजार के बाद संविदा कर्मियों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद आंदोलित कर्मी पहली मार्च से बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। इससे निदेशालय के साथ ही सरकार में भी खलबली मच गई थी। अब निदेशक ने आंदोलित कर्मियों को भरोसा दिलाया कि विधान सभा सत्र समाप्ति के बाद वह सीएम से मिलकर इस समस्या का निस्तारण करेंगे।
इस मौके पर कर्मचारी संगठन के संयोजक सुरेंद्र सिंह रौतेला ने समस्या उठाने और समचार के माध्यम से प्रकाशित करने पर अखबार का आभार भी जताया। कहा कि यदि सालों इंतजार के बाद भी न्याय नहीं मिला तो फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
