हल्द्वानी: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान वह एक युवक के घर में मिली।

आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि आरोपित युवक भुवन पाल निवासी खेड़ा के खिलाफ आईपीसी के साथ ही पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार