हल्द्वानी: बंदरजूड़ा में वैध स्टॉक में हो रहा था अवैध खनन, जेसीबी व दो डंपर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी/कालाढूंगी। खान विभाग की टीम ने स्टॉक की औचक चेकिंग की। इस दौरान जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी और डंपर को सीज कर दिया है। उप निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खान विभाग की टीम ने गुरुवार को बंदरजूड़ा स्थित गुलजार सिंह के स्टॉक की चेकिंग …

अमृत विचार, हल्द्वानी/कालाढूंगी। खान विभाग की टीम ने स्टॉक की औचक चेकिंग की। इस दौरान जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी और डंपर को सीज कर दिया है।

उप निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खान विभाग की टीम ने गुरुवार को बंदरजूड़ा स्थित गुलजार सिंह के स्टॉक की चेकिंग की। इस दौरान स्टॉक में एक जेसीबी संख्या यूके 18 सीए 1454 से अवैध खनन कर आरबीएम को डंपर संख्या यूके 18 सीए 8581 और यूके 18 सीए 0602 में भरा जा रहा था। दोनों वाहनों में कुल 600 कुंतल आरबीएम लदा पाया गया।

इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23 सी के अंतर्गत सीज कर दी है। वाहनों एवं जेसीबी मशीन को सीज कर बैलपड़ाव चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। उपनिदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्टोन क्रशरों और स्टॉक के खिलाफ भी औचक चेकिंग की जाएगी।

संबंधित समाचार