हल्द्वानी: चोरगलिया में नहर निर्माण से दो गुने क्षेत्र में होगी सिंचाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेतों में सिंचाई के लिए पानी का आभाव झेलने वाले किसानों को जल्द ही भरपूर पानी मुहैया कराया जाएगा। किसानों को राहत देने की मंशा से सिंचाई विभाग द्वारा चोगलिया क्षेत्र के नंधौर नदी 11 करोड़ की लागत से ट्रंचवेयर व नहर निर्माण कराया जा रहा है। विभाग द्वारा लगभग 95 फीसद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेतों में सिंचाई के लिए पानी का आभाव झेलने वाले किसानों को जल्द ही भरपूर पानी मुहैया कराया जाएगा। किसानों को राहत देने की मंशा से सिंचाई विभाग द्वारा चोगलिया क्षेत्र के नंधौर नदी 11 करोड़ की लागत से ट्रंचवेयर व नहर निर्माण कराया जा रहा है। विभाग द्वारा लगभग 95 फीसद कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दिसम्बर माह के अंत तक नहर निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विभागीय जानकारी के मुताबिक वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच भूमि का पेंच होने कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है। हालांकि वन विभाग द्वारा भूमि पर पेंच की मंशा को देखते हुए यहां नहर निर्माण का कार्य सिंचाई विभाग की भूमि पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। नंधौर नदी में मछली वन से चोरगलिया तक यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में नदी में जल स्तर ज्यादा होने की वजह से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। मौसम ठीक होते ही शेष बची नहर का निर्माण शुरु किया जाएगा। इसके तहत 15 सौ मीटर की दूरी में ट्रंचवेयर कार्य पूरा हो चुका है। शेष तीन सौ मीटर तक पाइन निर्माण का कार्य दिसंबर माह तक करा लिया जाएगा।
दो गुना होगा सिंचाई का दायरा
इस कार्य से 15 सौ हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी । जबकि इससे पूर्व सिर्फ आठ हेक्टेयर खेत की ही सिंचाई हो पा रही थी। इससे पूर्व कच्ची नहर होने के कारण पानी का बहाव उचित दिशा में नही हो रहा था और विभाग द्वारा हर बार कच्चा कार्य कराया जाता था। जो बरसात के दिनों में पानी का दबाव होने के कारण टूट कर बह जाता रहा है।
वन विभाग द्वारा भूमि पर निर्माण को लेकर आपत्ति जाहर की गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सिंचाई विभाग की भूमि का आंकलन कर उसी पर निर्माण के लिए कहा गया है। जल्द ही इस यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
