बरेली: एलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं होगी लिखित परीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलएलबी की पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार एक घंटे की लिखित परीक्षा नहीं होगी। बरेली कॉलेज के विधि विभाग प्रभारी प्रदीप जागर ने पंचम और तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। कोरोना की वजह से छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके …

बरेली, अमृत विचार। एलएलबी की पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार एक घंटे की लिखित परीक्षा नहीं होगी। बरेली कॉलेज के विधि विभाग प्रभारी प्रदीप जागर ने पंचम और तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। कोरोना की वजह से छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके चलते परीक्षा सिर्फ दो घंटे में ही पूरी करा ली जाएगी।

प्रभारी ने बताया कि एलएलबी पंचम सेमेस्टर ड्राफ्टिंग एंड प्लीडिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। छात्र-छात्राओं को अपनी प्रैक्टिकल डायरी अवश्य लानी होगी। 12 जुलाई को ही चारों ट्योटोरियल असाइनमेंट भी जमा होंगे। उन्होंने बताया कि चारों विषय के असाइनमेंट एक ही शिक्षक के पास जमा होंगे। एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के चारों विषय के ट्योटोरियल असाइनमेंट एक ही शिक्षक के पास 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जमा होंगे। तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा पहले ही संपन्न हो गई थी।

संबंधित समाचार