बदायूं: तीन कमरों के ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव तेहरा में सोमवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर तीन कमरों के ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी व दो लाख रुपये के आभूषण समेत ढाई लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए। छत पर सो रहे परिजनों को सुबह जागने पर चोरी की …
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव तेहरा में सोमवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर तीन कमरों के ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी व दो लाख रुपये के आभूषण समेत ढाई लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए। छत पर सो रहे परिजनों को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी द्रोपा देवी पत्नी लालाराम के घर की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए और तीन कमरों के ताले तोड़कर कमरे में बक्सों में रखी नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों गायत्री, अर्जुन, छवि कुमार व अमन के साथ छत पर सो रही थी। सुबह नीचे आकर देखा तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि बक्सों में 50 हजार की नगदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की चेन व अंगूठी, चांदी की एक बेसर, दो बिछुआ, चार जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी खडुआ, एक पेंडिल, एक चांदी की जंजीर चोर चुराकर ले गए। वहीं द्रोपा देवी के घर में ही दूसरे हिस्से में देवर राजू पुत्र वेदराम रहते हैं जो दिल्ली के बसंत नगर में परिवार के साथ रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। बीती रात चोरों ने उसके बंद कमरे का भी ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से को खंगाला। परिजनो ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौका-मुआयना कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
