रुद्रपुर: घर की बिजली हुई गुल तो पड़ोसियों में चले पत्थर
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग द्वारा बिजली कटवाने का एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दो पड़ोसी आपस मे भिड़ गए। देर रात मंगलवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच इतनी कहासुनी हुई कि दोनों पक्षो में जमकर पथराव होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग द्वारा बिजली कटवाने का एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दो पड़ोसी आपस मे भिड़ गए। देर रात मंगलवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच इतनी कहासुनी हुई कि दोनों पक्षो में जमकर पथराव होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पहाड़गंज निवासी जुम्मन और मेहंदी का परिवार अगल बगल रहते हैं। मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा एक परिवार के घर की बिजली काट दी। जिसके बाद उसने दूसरे पक्ष पर बिजली कटवाने का आरोप लगाया। जिस पर दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में कहासुनी मारपीट में बदल गयी और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि दोनों ओर से एक दूसरे पर फायरिंग भी की गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ है। वहीं इस पूरे मामले में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कोतवाल बिजेंद्र शाह और एसआई मनोज जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों में बिजली विभाग का छापा डलवाकर बिजली कटवाने का आरोप प्रत्यारोप को लेकर पथराव हुआ था। मामले में किसी ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। पूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
