सुल्तानपुर पट्टी: चोरों ने खंगाली दुकानें, लाखाें के सामान पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। यहां बीती रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदारों ने दुकान को खोला तो भीतर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। रामपुर मोड़ के पास स्थित प्रेम सिंह की मोबाइल क दुकान व अब्दुल नवी के मेडिकल स्टोर …

सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। यहां बीती रात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदारों ने दुकान को खोला तो भीतर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए।
रामपुर मोड़ के पास स्थित प्रेम सिंह की मोबाइल क दुकान व अब्दुल नवी के मेडिकल स्टोर पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। प्रेम मोबाइल की दुकान से 20 नए मोबाइल व तकरीबन दस पुराने मोबाइल जो ग्राहकों के रिपेयर होने आए थे व एटीएम स्वाइप मशीन ओर कुछ नगदी और मेडिकल से एक मोबाइल, दवाइयां व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चौकी इंचार्ज कमाल हसन का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है चोरों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज