मुनव्वर राना का ओवैसी पर हमला, कहा- अगर ऐसा फिर हुआ तो यूपी छोड़कर चला जाऊंगा
लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने आज शनिवार को एक हिंदी न्यूज चैनल खास बातचीत करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में ओवैसी के चलते 2022 में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने तो मैं ये प्रदेश छोड़कर चले जाऊंगा। यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी के ताल ठोकने को लेकर शायर मुन्नवर …
लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने आज शनिवार को एक हिंदी न्यूज चैनल खास बातचीत करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में ओवैसी के चलते 2022 में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने तो मैं ये प्रदेश छोड़कर चले जाऊंगा। यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी के ताल ठोकने को लेकर शायर मुन्नवर राना ने कहा, ओवैसी और भाजपा एक ही सिक्के के पहलू हैं जो सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए लड़ रहे हैं ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो सके और भाजपा को फायदा हो।
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि अगर यूपी के मुसलमानों में जरा भी अक्ल होगी तो वो कभी ओवैसी को वोट नहीं देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और योगी आदित्यनाथ दूबारा से सूबे के मुख्यमंत्री बनते है तो मैं मुन्नवर राना इस प्रदेश छोड़कर चला जाऊंगा। क्योंकि मैं ये मान लूंगा कि अब ये सूबा मुसलमानों के रहने के लायक नहीं बचा।
एटीएस के ऑपरेशन पर भी खड़ा किया सवाल
मुन्नवर राना ने बीते दिनों एटीएस द्वारा पकड़े गए दो अलकायदा के आतंकियों पर भी सवाल खड़े किया और कहा जिन लड़कों को आतंकवादी बताया जा रहा है वो इतने गरीब हैं जो बकायदा जिंदगी जी नहीं सकते। उनको अलकायदा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और मामूली से प्रेशर कुकर को बम बताया जा रहा है। मुझे डर है कि मैं भी पाकिस्तान मुशायरे के लिए जाता रहता हूं और पिछले दिनों प्रेशर कुकर खरीद कर लाया हूं तो कही ATS मुझे भी आतंकवादी और तालिबानी समझकर ना उठा ले जाए।
जनसंख्या नियंत्रण पर कहीं ये बात
इसी से जोड़ते हुए मुन्नवर राना ने ये भी कह दिया कि जनसंख्या नियंत्रण की बात करने वाली सरकार को मैं ये भी कहना चाहता हूं कि मुसलमान 8 बच्चे इसलिए पैदा करते हैं। क्योंकि उनको डर है कि उनके 2 बच्चों को आतंकवादी बना के मार दिया जाएगा। दो कोरोना से मर जाएंगे तो कोई मां-बाप की लाश को कब्र तक पहुंचाने के लिए तो जिंदा रहे।
