संभल: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति गाय खरीदने की तलाश में बाइक से जा रहा था। बाइक सवार व्यक्ति एक गांव में पहुंचा तो कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर …

संभल/असमोली,अमृत विचार। थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति गाय खरीदने की तलाश में बाइक से जा रहा था। बाइक सवार व्यक्ति एक गांव में पहुंचा तो कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढावली रसूलपुर निवासी 35 वचन सिंह पुत्र हुकम सिंह मंगलवार सुबह के समय में अपने घर से बाइक पर सवार होकर गाय खरीदने की तलाश में अख्तयारपुर गांव गया था। व्यक्ति को गाय नहीं मिली। व्यक्ति दोपहर के समय में अपने घर के लिए बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार व्यक्ति गांव भटपुरा में पहुंचा तो बाइक के आगे कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई।

जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आननफानन में निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

संबंधित समाचार