बरेली: बरेली कॉलेज की परास्नातक प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 से

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक की प्रोग्रामर परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के तहत 18 अगस्त तक समाप्त हो जाएंगी। 19 अगस्त तक प्रगति परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 29 से …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक की प्रोग्रामर परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के तहत 18 अगस्त तक समाप्त हो जाएंगी।

19 अगस्त तक प्रगति परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 29 से 31 जुलाई से एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र, 30-31 जुलाई को राजनीति शास्त्र, 31 जुलाई से संस्कृत, एक अगस्त से हिंदी, तीन से 18 अगस्त समाज शास्त्र, 11 अगस्त से उर्दू की मौखिकी परीक्षाएं होंगी।

अन्य सभी पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षाओं का कार्यक्रम महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

संबंधित समाचार