यहां रक्षाबंधन के दिन युवक ने लगाई फांसी
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं जवान पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से शिवपुरी मोहल्ला, मीरगंज, बरेली निवासी राजीव गिरी ने ट्रांजिट कैंप के जनपद इनक्लेव में …
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं जवान पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से शिवपुरी मोहल्ला, मीरगंज, बरेली निवासी राजीव गिरी ने ट्रांजिट कैंप के जनपद इनक्लेव में रहते है। यहां उनके साथ पत्नी छाया और दो बेटे अनिकेत और अरूण रहते हैं। जबकि बेटी का विवाह हो चुका है। रविवार देर शाम को राजीव और उनके पुत्र अरूण कहीं गए हुए थे।
जबकि रक्षाबंधन पर घर आई उनकी बेटी मां के साथ आजादनगर निवासी मामा के यहां गई हुईं थीं। घर पर अकेला 20 वर्षीय अनिकेत मौजूद था। इस दौरान उसने रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात को परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसको लटका हुआ शव पाया। जिसे देख उनके होश उड़ गए।
शोर होने पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव की पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएंगी।
