बरेली: महाविद्यालयों के अनुरोध पर आज से होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महाविद्यालयों की लेट लतीफी के चलते परास्नातक के छात्रों के रिजल्ट में और देरी होगी, क्योंकि अभी तक कई महाविद्यालयों में परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही आयोजित नहीं कराई गई हैं। जबकि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। कई महाविद्यालयों …

बरेली, अमृत विचार। महाविद्यालयों की लेट लतीफी के चलते परास्नातक के छात्रों के रिजल्ट में और देरी होगी, क्योंकि अभी तक कई महाविद्यालयों में परास्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं ही आयोजित नहीं कराई गई हैं। जबकि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। कई महाविद्यालयों के अनुरोध और छात्रों के भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में साफ है कि अब परास्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट 11 सितंबर के बाद ही आएगा। अभी स्नातक द्वितीय व अंतिम वर्ष का भी रिजल्ट अटका हुआ है।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक 7 से 11 सितंबर तक परास्नातक और विषम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित असाइनमेंट के माध्यम से आयोजित कराई जाएंगी। महाविद्यालयों ने इसके लिए तर्क दिया कि आंतरिक परीक्षक न होने की वजह से परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा सकीं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक 7 सितंबर को सुबह 9 बजे से 8 सितंबर शाम 5 बजे तक महाविद्यालयों को छात्रों को असाइनमेंट उपलब्ध कराने होंगे। छात्रों को असाइनमेंट महाविद्यालय में जमा करने होंगे। इसके अलावा 9 सितंबर की सुबह 10 बजे से 11 सितंबर रात 10 बजे तक महाविद्यालयों को असाइनमेंट का मूल्यांकन कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक अपलोड करने होंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज