हल्द्वानी: गोल्डन कार्ड की कटौती से फूटा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गुस्सा, पूतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के नाम पर कटौती के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़क पर निकल आए। पैंशनर्स संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। कर्मचारियों ने सरकार पर बेवजह शोषण करने का आरोप लगाते हुए बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के नाम पर कटौती के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़क पर निकल आए। पैंशनर्स संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। कर्मचारियों ने सरकार पर बेवजह शोषण करने का आरोप लगाते हुए बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक पैदल मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।

बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकालते पैंशनर्श संघर्ष समिति के लोग।

प्रदर्शन में शामिल केडी परगांई ने कहा कि सात सूत्री मांगों को लेकर पहले भी एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा जा चुका है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हर महीने गोल्डन कार्ड के नाम पर 250 से एक हजार रुपये की कटौती की जा रही है, जबकि लाभ कुछ भी नहीं मिल रहा है। सरकार के मनमाने व्यवहार से हजारों सेवानिृत्त कर्मचारियों में असंतोष है।

इस मौके पर वीर सिंह बिष्ट, पान सिंह मेहरा, जगदीश तिवारी, बीडी गुरुरानी, एमसी भगत, जेवी पांडेय, हर्ष सिंह बंगारी आदि रहे।

संबंधित समाचार