हल्द्वानी: महिला सफाई कर्मी बैठीं अनशन पर, नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लगाए नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर महिला कर्मी बैठीं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर महिला कर्मी बैठीं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


संघ की सदस्य व बर्खास्त चल रही कर्मी मंजू व प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि बर्खास्त हुए कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। उनका रोजगार छिन गया है। इस वजह से उनके घर में समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले तीन महीने से ये बर्खास्त हुए कर्मचारी पक्षपात की सजा भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन और उग्र होगा। ललित जोशी ने कहा कि अधिकारियों को अपनी मनमानी खत्म कर कर्मचारियों के बारे में गंभीरता दिखानी चाहिए।

इस दौरान संजीव, राजेश, विजय पाल,अनिल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, मुकेश, विशाल, बांके लाल, आशीष, विश्वास, रोहित, चमन, विरेन्द्र, चंदन, मंजू, कृष्णा, अनिता, रोहित, शिवम, श्याम, राजेश, संजय, साहिल, मुकुल, अरुण आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार