गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में भगवान धन्वन्तरि जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित महन्त दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय व गुरु श्री गोरक्षनाथ इन्स्टिच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, एलोपैथिक चिकित्सालय व आयुर्वेद कालेज की ओर से भगवान धन्वन्तरि जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयुर्वेद व …

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में संचालित महन्त दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय व गुरु श्री गोरक्षनाथ इन्स्टिच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, एलोपैथिक चिकित्सालय व आयुर्वेद कालेज की ओर से भगवान धन्वन्तरि जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयुर्वेद व एलोपैथ चिकित्सालय का संचालन पूर्वी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा में क्रान्तिकारी शुभारंभ है।

वहीं, समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद सेवाओं के निदेशक डॉ. एस. एन. सिंह ने कहा कि मानव जीवन व स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद एक वरदान है। निरोगी काया के लिए योग व आयुर्वेद भारतीय ज्ञान-परंपरा की अद्वितीय देन है। भारतीय ज्ञान- परंपरा में भगवान धन्वन्तरि आरोग्य के देवता व अमृतमय औषधियों के जनक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज आवश्यकता है आयुर्वेद को युगानुकूल प्रस्तुत करने की। आयुर्वेद का युगानुकुलीकरण माडर्न मेडिसिन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से आधुनिकीकरण के अन्तर्गत आयुर्वेद के साथ-साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। अलग से आयुष मन्त्रालय का गठन व नए-नए आयुष विश्वविद्यालयों की स्थापना इस दिशा में बढ़ाए गए महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अतुल बाजपेयी ने कहा कि धन्वन्तरि जयन्ती हमारे किए आरोग्यता प्रदान करने के संकल्प का दिन है। हम इस परिसर में सस्ती-विश्वसनीय गणवत्तापूर्ण व आमजन को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस समारोह में  महापौर सीताराम जायसवाल, डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. अमित मिश्रा, प्रो. शोभा गौड़, डॉ. प्रभाशंकर मल्ल, डा. प्रकाश चन्द्र शर्मा, डॉ. सिलम्बरसू, डा. प्रज्ञा सिंह, डॉ. पिंकी आदि उपाध्याय व गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार