लखनऊ: कोरोना के 12 नए एक्टिव केस, लद्दाख से आए दो जवान भी हुए संक्रमित
लखनऊ। कोरोना फिर एक बार अपनी दस्तक दे चुका है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बरतना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। आपको बता दें, प्रदेश में बीते 24 घंटे में करीब 1.66 लोगों की सैम्प्लिंग की गई है। उसमें से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी तरफ 11 …
लखनऊ। कोरोना फिर एक बार अपनी दस्तक दे चुका है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बरतना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। आपको बता दें, प्रदेश में बीते 24 घंटे में करीब 1.66 लोगों की सैम्प्लिंग की गई है। उसमें से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी तरफ 11 मरीज़ स्वस्थ भी हुए हैं।
सक्रिय केस एक बार फिर बढ़ कर 93 हो गए हैं। बीते पांच दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। बीते 27 नवम्बर को सक्रिय केस 86 थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से अपील करते हुए कहा है। पहले की तरह मास्क और दो गज दूरी का खास ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहे। इसके साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।
प्रदेश में अभी तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। देश में सबसे ज्यादा 8.78 करोड़ कोरोना टेस्ट उप्र में किए जा चुके हैं। संक्रमण की चेन को तोडने के लिए सर्विलांस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए तो कम से कम 50 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
पढ़ें-Covid-19: देश में पिछले 24 घंटे में 9,216 नए मामले, 391 और मरीजों की मौत
सेना के जवानों में संक्रमण
लखनऊ में लद्दाख से लौटे आर्मी के जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही इंदिरानगर निवासी एक अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों के नमूने जीनोम सिक्कवेसिंग के लिए केजीएमयू भेजे गये हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के अनुसार इंदिरा नगर और पीजीआई से दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक सेना के जवान हैं। वह बीते दिनों लद्दाख से ड्यूटी कर लखनऊ आए हैं। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दूसरे मरीज का इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनका आपरेशन करने से पहले कोरोना की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों का सैंपल जिनोम सिक्कवेसिग के लिए भेज दिया गया है।
सक्रिय केस
27 नवंबर- 86
30 नवंबर – 89
1 दिसंबर – 92
2 दिसंबर – 93
