इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ‘बीस्ट’ के बारे में विजय का पोस्ट सबसे ज्यादा ‘रीट्वीट’ किया गया: ट्विटर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने एक्टर थलपति विजय द्वारा अपनी अगली फिल्म ”बीस्ट” के संबंध में किया गया ट्वीट भारतीय सिनेमा से 2021 का सबसे अधिक ‘रीट्वीट’ और लाइक किया जाने वाला ट्वीट है। ट्विटर ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में आई विजय की फिल्म ‘मास्टर’ सुरपहिट …
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने एक्टर थलपति विजय द्वारा अपनी अगली फिल्म ”बीस्ट” के संबंध में किया गया ट्वीट भारतीय सिनेमा से 2021 का सबसे अधिक ‘रीट्वीट’ और लाइक किया जाने वाला ट्वीट है। ट्विटर ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
इस साल की शुरुआत में आई विजय की फिल्म ‘मास्टर’ सुरपहिट रही थी। उन्होंने इस साल जून में अपनी नई फिल्म के बारे में पोस्ट किया था। इस पोस्ट को 3.42 लाख से अधिक ‘लाइक’ मिले और 10 हजार से ज्यादा बार इसे ‘रीट्वीट’ किया गया। पिछले साल अपने प्रशंसकों के साथ ली गई सेल्फी वाला उनका पोस्ट मनोरंजन जगत में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया पोस्ट बन गया था।
मनोरंजन जगत में दक्षिण भारत की पांच फिल्में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। इनमें विजय की ‘मास्टर’ और ‘बीस्ट’ क्रमश: पहले और तीसरे स्थान पर है। वहीं सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ चौथे स्थान पर है। बॉलीवुड में अभिनेता सोनू सूद सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हस्ती हैं। इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान हैं। वहीं, आलिया भट्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं अभिनेत्री हैं। लगातार तीसरे साल भी ‘बिग बॉस’ सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया टेलीविजन रियलिटी शो रहा।
IMDB 2021 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुईं ये मूवीज और वेब सीरीज
‘इंटरनेट मूवी डेटाबेस’ IMDB की 2021 की शीर्ष भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की सूची में दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘शेरशाह’ जगह बनाने में कामयाब रही। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्मों, टीवी शो और मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी देने वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्रोत आईएमडीबी ने बृहस्पतिवार को भारत की शीर्ष 10 फिल्मों और वेब सीरीज की सूची जारी की, जो काफी लोकप्रिय रही हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- IMDB 2021 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुईं ये मूवीज और वेब सीरीज
