लखनऊ: डॉक्टर दंपति निकले कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजी गई रिपोर्ट
लखनऊ। शहर में एक बार फिर कोरोना मरीजों का मिलना शुरु हो गया है। शहर में सोमवार को दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई ये दोनों ही दम्पति पेशे से डॉक्टर हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजे गए हैं। आलमबाग स्थित …
लखनऊ। शहर में एक बार फिर कोरोना मरीजों का मिलना शुरु हो गया है। शहर में सोमवार को दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई ये दोनों ही दम्पति पेशे से डॉक्टर हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजे गए हैं।
आलमबाग स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर को दांत संबंधी परेशानी हुई। कोरोना जांच कराई। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी डॉक्टर पत्नी ने भी जांच कराई तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों की जांच कराने का फैसला किया है। टीम ने डॉक्टर-कर्मचारियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। बुधवार तक सभी की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
मरीजों में नहीं मिले कोई लक्षण
संक्रमित डॉक्टर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नजर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण व सेहत के मद्देनजर होम आइसोलेशन की अनुमति दी है। कोविड कमांड सेंटर की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है।
ऐनमरी व अंकिता को प्रथम पुरुस्कार
लखनऊ। नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन की ओर से केजीएमयू के रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग में सोमवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में केजीएमयू में डॉ. ऐनमरी रॉयसन और डॉ. अंकिता मंडल पहले स्थान पर रहे। वहीं डॉ. नंदिनी दीक्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्विज का आयोजन डॉ. सूर्यकान्त के साथ डॉ. अजय कुमार वर्मा और डॉ. अंकित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
