बरेली: भांजे की शादी में पहुंचे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भांजे की शादी में पहुंचा युवक शादी समारोह के दूसरे दिन अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद युवक के परिजनों ने जब तलाश किया तो पता चला कि युवक की मौत हो गई है। युवक का शव भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना पर परिजन गमगीन हो …

बरेली, अमृत विचार। भांजे की शादी में पहुंचा युवक शादी समारोह के दूसरे दिन अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद युवक के परिजनों ने जब तलाश किया तो पता चला कि युवक की मौत हो गई है। युवक का शव भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना पर परिजन गमगीन हो गए।

फतेहगंज पश्चिमी के पिपरिया निवासी अनिल(24) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अनिल के परिजनों ने बताया कि शनिवार को अनिल के भांजे भूपेंद्र की शादी थी। शादी समारोह बारादरी के नवादा जोगियान इलाके में था। शनिवार की शाम अनिल अपने घर से शादी स्थल पर पहुंच गया था। वहीं रविवार की सुबह से ही अनिल लापता था। परिजनों ने काफी ढूंढा लेकिन उसके कुछ भी पता नहीं चला, साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था।

रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों के पास भोजीपुरा पुलिस का फोन पहुंचा और उन्होंने अनिल की मौत की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बताया कि अनिल का शव बिल्वा के पास रेलवे लाइन पर कटा पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अनिल के माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। पांच भाइयों में चौथे नंबर का भाई अनिल मजदूरी करता था।

संबंधित समाचार