हल्द्वानी: ठंड से ठिठुरे लोग, नगर निगम और प्रशासन अलाव तक नहीं जला पाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में सर्दी चरम पर है। हालत यह है कि रविवार सुबह से देर रात तक शहर कोहरे की चादर में लिपट सा गया है। इसके बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने शहर में अलाव जलाने की जहमत नहीं उठाई। शहर के चौराहे हों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में सर्दी चरम पर है। हालत यह है कि रविवार सुबह से देर रात तक शहर कोहरे की चादर में लिपट सा गया है। इसके बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने शहर में अलाव जलाने की जहमत नहीं उठाई।

तिकोनिया चौराहे पर ई रिक्शा चालकों ने एक दूसरे से रुपये जुटाकर अलाव की व्यवस्था की।

शहर के चौराहे हों या फिर रोडवेज परिसर, हर जगह लोग इधर उधर से लकड़ी और कूड़ा जुटाकर आग सेकते नजर आए। शहर के मुख्य चौराहे तिकोनिया पर ऑटो चालकों ने बताया कि प्रशासन अलाव जलाने के दावे तो करता है लेकिन हकीकत में सब गायब है। यही वजह है कि कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए उन्होंने एक दूसरे से पैसे जुटाकर लकड़ियां खरीदी हैं। इस दौरान लोगों में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ गुस्सा देखा गया।

संबंधित समाचार