हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश समर्थकों ने ईवीएम निगरानी की मांगी अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के हल्द्वानी सीट से प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थकों ने ईवीएम की निगरानी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति मांगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव संचालन समित अध्यक्ष हरीश रावत ने ईवीएम में छेड़छाड़ या गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कांग्रेसजनों से ईवीएम की निगरानी की अपील की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के हल्द्वानी सीट से प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थकों ने ईवीएम की निगरानी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति मांगी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव संचालन समित अध्यक्ष हरीश रावत ने ईवीएम में छेड़छाड़ या गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कांग्रेसजनों से ईवीएम की निगरानी की अपील की थी।

इसके बाद लालकुआं सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ने स्ट्रॉंग रूम के सामने टेंट लगाकर ईवीएम की निगरानी शुरू कर दी थी। इधर, अब कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने ईवीएम की निगरानी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति मांगी है। महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ने आरओ से अनुमति मांगी है।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि ईवीएम की निगरानी के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश की ओर से ईवीएम निगरानी के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगी थी। हमने अनुमति प्रदान कर दी है।

= ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर हल्द्वानी

 

 

संबंधित समाचार