हल्द्वानी: कल से बदल जाएगा शहर का यातायात, अब इधर से गुजरें….
हल्द्वानी, अमृत विचार। कलसिया पुल पर पुनर्निर्माण की वजह से लग रहे जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह प्लान शनिवार 26 मार्च से लागू हो जाएगा। सीओ सिटी बीएस धौनी ने बताया कि शनिवार से बरेली रोड से आने वाले सभी वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कलसिया पुल पर पुनर्निर्माण की वजह से लग रहे जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह प्लान शनिवार 26 मार्च से लागू हो जाएगा।
सीओ सिटी बीएस धौनी ने बताया कि शनिवार से बरेली रोड से आने वाले सभी वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा होते हुए गन्ना सेंटर, पंचायतघर, आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल, भवाली, भीमताल और अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे। जबकि रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहन पंचायतघर से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
इसी तरह सभी बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे से कमलुवागांजा होते हुए हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड होते हुए पंचायत घर से मोतीनगर और तीनपानी होते हुए गोला रोड पर पार्क किये जाएंगे। ऐसे ही सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले सभी बड़े वाहन खेड़ा रोड पर पार्क किये जाएंगे। मंडी से निकलने वाले भारी वाहन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक की अवधि में आवागमन कर सकते हैं, अन्यथा गौला रोड पर खड़े किए जाएंगे।
बता दें कि बीती 10 मार्च से कलसिया पुल के एक हिस्से को पुनर्निर्माण के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि इस पर निर्माण आज तक शुरू नहीं हुआ। पुल के एक हिस्से पर आवागमन का भार पड़ गया। चूंकि बाकी बचे पुल के एक हिस्से से एक बार में ही एक ही ओर के यातायात को गुजारा जा सकता है तो यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
