मुरादाबाद : पहले हंगामा, फिर सर्वसम्मति से हुआ निगम कार्यकारिणी का चुनाव
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद नगर निगम में राजनीतिक दांवपेंच के बीच आपसी सहमति से कार्यकारिणी में छह पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। इसमें तीन भाजपा, दो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के एक पार्षद शामिल हैं। महापौर के शिविर कार्यालय में क उनकी उपस्थिति में कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा से तीन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद नगर निगम में राजनीतिक दांवपेंच के बीच आपसी सहमति से कार्यकारिणी में छह पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। इसमें तीन भाजपा, दो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के एक पार्षद शामिल हैं।
महापौर के शिविर कार्यालय में क उनकी उपस्थिति में कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई।
भाजपा से तीन व सपा से दो और कांग्रेस से एक सदस्य के नाम पर सहमति बनी। हालांकि कांग्रेस से दो पार्षदों मोहम्मद नदीम अहमद और शकील के नामांकन के बाद पार्टी में असहज स्थिति पैदा हो गई। बाद में कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने मिलकर नदीम के नाम पर आम सहमति बनाने में कामयाबी पाई।
भाजपा की तरफ से चार की दावेदारी हो गई थी, लेकिन पूनम बंसल के नाम वापस लेने के बाद भाजपा के तीन पार्षद कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में सदस्य बनने वालों में भाजपा से तीन योगेन्द्र रस्तोगी, गौरव श्रीवास्तव व प्रिया सिंह, समाजवादी पार्टी से जहीर मलिक, शीरी गुल और कांग्रेस से पार्षद नदीम अंसारी शामिल हैं।
महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित सभी पार्षदों को बधाई दी। कहा जनहित और निगम हित में सभी आपसी सद्भाव और तालमेल से काम करेंगे।
