हल्द्वानी: जमीन खोदकर बिजली की एचटी लाइन की केबल चोरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में चोर ने जमीन खोदकर हाईटेंशन लाइन के केबल चोरी कर ली। पहले उन्होंने उस लाइन को काटा, जिसमें करंट नहीं था। बाद में चालू लाइन के केबल भी चोरी करने पहुंच गया। बिजली विभाग को भनक लगने पर टीम पहुंच गई। चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 11 हजार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में चोर ने जमीन खोदकर हाईटेंशन लाइन के केबल चोरी कर ली। पहले उन्होंने उस लाइन को काटा, जिसमें करंट नहीं था। बाद में चालू लाइन के केबल भी चोरी करने पहुंच गया। बिजली विभाग को भनक लगने पर टीम पहुंच गई। चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
11 हजार केवी की भूमिगत लाइन के माध्यम से गौलापार में स्लाटर हाउस और प्लास्टिक प्लांट को बिजली पहुंचाई जाती है। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि इसके लिए दो लाइनों को भूमिगत किया गया है।
शुक्रवार को आधी कटी लाइन के केबल को पूरी तरह से काटने के लिए एक चोर फिर आ गया। फॉल्ट होने की जानकारी पर जब टीम पहुंची तो चोर को रंगेहाथों पकड़ लिया। एसडीओ ने बताया कि करीब 70 से 80 मीटर केबल चोरी किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई जा रही है। देर शाम तक लाइन को दोबारा चालू किया जा सका।
