अयोध्या: लाल डिग्गी तालाब बनेगा पिकनिक स्पॉट, गुप्तारघाट भी होगा चकाचक
अयोध्या। अयोध्या को पर्यटन हब बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में स्थित लाल डिग्गी तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसमें एक खूबसूरत पार्क और वाटर बोट भी रहेंगे। अयोध्या …
अयोध्या। अयोध्या को पर्यटन हब बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में स्थित लाल डिग्गी तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसमें एक खूबसूरत पार्क और वाटर बोट भी रहेंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण इसे विकसित करने में जुट गया है।
गुरुवार को डीएम नीतीश कुमार व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने टीम के साथ लाल डिग्गी तालाब निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही यहां एक बेहतरीन पार्क बनेगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले व एक्सरसाइज के मिनी इक्यूपमेंट भी रहेंगे। इसके लिए स्थानीय नागरिकों को कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह पूरी तरह निशुल्क रहेगा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले तालाब से हर हाल में जलकुंभी निकाल ली जाए।
डीएम ने गुप्तारघाट पर पार्क व दुकानों के निर्माण कार्य, मरी माता मंदिर से गुमनामी बाबा की समाधि तक 24 मीटर चौड़े मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने व बरसात से पूर्व मार्ग के जीएसबी कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये। डीएम ने बताया कि गुप्तारघाट व उसके आसपास के क्षेत्र में लैंड स्केपिंग कराकर अच्छे पार्क के रूप में सुव्यवस्थित कर आकर्षक पेड़ पौधे, चिल्डेन पार्क की समस्त व्यवस्थाएं व पार्क में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था और 250 से अधिक गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध होंगी।
निरीक्षण के दौरान नितीश कुमार ने अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड को गुप्तारघाट 1500 मीटर के नये घाट के निर्माण में जल निकासी हेतु डेनेज की बेहतर व्यवस्था भी देने के निर्देश दिये। डीएम ने प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग टीमें लगाकर पर्याप्त मेनपावर लगाकर समय से कार्य पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।
मत्स्य कार्यालय में बनेगा बेहतरीन एक्वेरियम
जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय को भी अच्छे एक्वेरियम के रूप में बनाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने लाल डिग्गी तालाब के आसपास अतिक्रमण को भी शीघ्र हटवाने हेतु भी नगर आयुक्त को निर्देशित किया। डीएम ने विशाल सिंह के साथ तहसील सोहावल क्षेत्र में स्थित समदा झील का सुंदरीकरण कर उसे एक पक्षी बिहार व पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु नगर विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
पढ़ें-अयोध्या: गुप्तारघाट-जमथरा बांध बनाने को सीता झील से आएगी मिट्टी
