आगरा: सर्राफा कारोबारी हुआ किडनैप, फोन पर दी अपने अपहरण की जानकारी, जांच शुरू
आगरा। शुक्रवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी का अपहरण हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना इरादत नगर के वृथला गांव के निवासी छदमी लाल वर्मा पुत्र विशंभर दयाल वर्मा ज्वेलरी की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं। जानकारी मिलते ही एसएसपी …
आगरा। शुक्रवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी का अपहरण हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना इरादत नगर के वृथला गांव के निवासी छदमी लाल वर्मा पुत्र विशंभर दयाल वर्मा ज्वेलरी की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं। जानकारी मिलते ही एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
शुक्रवार शाम जब वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तो सर्राफ छदमी लाल वर्मा के मोबाइल से ही जानकारी आई कि उनका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस को सर्राफ की बाइक कटी पुल के पास पड़ी हुई मिली।
सर्राफ के पास आभूषणों से भरा एक थैला भी था, बदमाश उसे भी अपने साथ ले गए हैं। मौके पर पहुंची आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अपहृत सर्राफ़ का पता लगाने के लिए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
पढ़ें- बरेली: मजदूरी करने आए लोगों ने किया 10 साल के बच्चे का अपहरण
