काशीपुर: दंपति को मारपीट कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी सुमन ने पैगा चौकी पुलिस …

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी सुमन ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि राहुल व अवतार ने उसके घर में रखे एक लाख पचास हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत 29 मई को उसने पुलिस में की थी। पीड़िता का पति अनूप सिंह काम से लौट रहा था। इसी बात को लेकर राहुल व रामअवतार पहले से घात लगाये रास्ते में लाठी व डंडा लिये खड़े थे।

राहुल व रामअवतार ने उसके पति को रोक कर मारना पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने के इरादे से राम अवतार ने उसके पति के गले पर पैर रख दिया। इस बीच किसी व्यक्ति ने वीडियो भी बना ली। उसके पति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद शाम को वह अपने घर लौटी। कुछ देर बाद शाम को राहुल व रामअवतार घर में घुस आये और उसके परिवार वालों को मारने पीटने लगे। मारपीट में वह चोट लगने से बेहोश हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों को देख दोनों आरोपी फरार हो गये।

संबंधित समाचार