नैनीताल घूमने आए बुजुर्ग पर्यटक की मौत
नैनीताल, अमृत विचार। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून गुरुवार को भी फरीदाबाद हरियाणा से एक परिवार घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। जो कि नैनीताल के एक होटल में ठहरा हुआ था। शुक्रवार को पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ उठाया, और जैसे वह नाव से उतरे तो 72 वर्षीय नन्द …
नैनीताल, अमृत विचार। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून गुरुवार को भी फरीदाबाद हरियाणा से एक परिवार घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। जो कि नैनीताल के एक होटल में ठहरा हुआ था। शुक्रवार को पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ उठाया, और जैसे वह नाव से उतरे तो 72 वर्षीय नन्द किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए।
इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल परिजनों द्वारा बुजुर्ग को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रखर गंगोला ने बताया कि बुजुर्ग पहले से ही शुगर बीपी आदि का मरीज था। घूमने के दौरान बुजुर्ग बेहोश हो गया परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल लाया। जहा पर उपचार के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
