अयोध्या: पालतू कुत्ते के प्रति अनोखा प्रेम! मौत पर निकाली शव यात्रा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। इंसान और कुत्तों के बीच प्रेम का उदाहरण आपने कई बार देखा होगा। ऐसी कई कहानियां भी सुनी होंगी। कुत्ते और इंसान को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। बालीवुड में ही सन 1985 में एक मूवी ‘तेरी मेहरबानियां’ आई थी। इसमें कुत्ते और इंसान की मोहब्बत को बखूबी दिखाया गया है। ऐसे …

बीकापुर/अयोध्या। इंसान और कुत्तों के बीच प्रेम का उदाहरण आपने कई बार देखा होगा। ऐसी कई कहानियां भी सुनी होंगी। कुत्ते और इंसान को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। बालीवुड में ही सन 1985 में एक मूवी ‘तेरी मेहरबानियां’ आई थी। इसमें कुत्ते और इंसान की मोहब्बत को बखूबी दिखाया गया है।

ऐसे ही प्रेम का उदाहरण बीकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतनपुर तेन्दुआ(बुढनपुर) में देखने को मिला। वहां निकली एक अनोखी शव यात्रा ने मानवीय संवेदनाओं को संबल प्रदान किया। रतनपुर तेन्दुआ (बुढनपुर) के सुरजीत यादव ने अपने वफादार कुत्ते की मौत के बाद अंतिम यात्रा निकाली। नम आंखों के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने उसे श्रद्धांजलि दी। 2 वर्षों से उन्होंने डाली नामक कुत्ते को पाल रखा था।

पूरी तरह शाकाहारी इस कुत्ते का इस परिवार के हर सदस्यों के साथ अटूट प्रेम था। परिवार के हर एक सदस्यों का वह चहेता था। डाली की अस्वाभाविक की मौत हो गई। उसके मौत के बाद सुरजीत यादव के परिवार ने अपने चहेते कुत्ते का अंतिम संस्कार ह‍िंदू रीति रिवाज से किया। जहां दफनाया गया वहां उस एक तुलसी का पौधा भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामलला का दर्शन कर सीएम ने परमहंस को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ मंथन
बाराबंकी में फेलोशिप की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर दिए टिप्स
असम पहुंचे PM मोदी : राज्य के प्रथम CM बोरदोलोई की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- देश के भविष्य का नया सूर्योदय पूर्वोत्तर से ही होगा
बुलंदशहर : हाईवे पर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 5 दोषी करार, 22 दिसंबर को सजा सुनाएगा कोर्ट, तीन हैवानों की हो चुकी मौत
कुशीनगर : भगवान बुद्ध के दर्शन को पहुंची दलाई लामा की बहन, जेट्सन पेमा ने मंदिर में की प्रार्थना