लखनऊ: पीजीआई की महिला ओटी टेक्नीशियन का सहकर्मी ने बनाया अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन के पद पर काम करने वाली महिला कर्मचारी का उसी के पुरुष सहकर्मी ने अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित महिला कर्मी की ओर से पीजीआई कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पीजीआई कोतवाली प्रभारी ने …

लखनऊ। पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन के पद पर काम करने वाली महिला कर्मचारी का उसी के पुरुष सहकर्मी ने अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित महिला कर्मी की ओर से पीजीआई कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पीजीआई कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह मंगलवार रात की शिफ्ट के लिए ट्रामा पहुंची थी।

आरोपी टेक्नीशियन महिला के पास आया और उसे उसका ड्यूटी से पहले कपड़े बदलने का वीडियो दिखाने लगा। यह देखकर महिला दंग रह गई। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की तो महिला कर्मी ने आला अधिकारियों से शिकायत कर दी।इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बुधवार को महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। पति ने बुधवार रात पत्नी के साथ पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बाबत पीजीआई ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. राजकुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: लैब संचालक ने ‘अश्लील वीडियो’ बनाकर किया दुष्कर्म, अब कर रहा ब्लैकमेल

संबंधित समाचार