किच्छा: मेडिकल स्टोर स्वामी को प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते दबोचा
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोर स्वामी को प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट तथा कैप्सूल बरामद कर कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक राजेंद्र पंत के नेतृत्व में सिपाही देवराज सिंह, ब्रजमोहन सिंह ने दरगाह …
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोर स्वामी को प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट तथा कैप्सूल बरामद कर कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक राजेंद्र पंत के नेतृत्व में सिपाही देवराज सिंह, ब्रजमोहन सिंह ने दरगाह के निकट स्थित मेडिकल स्टोर के निकट खड़े संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम फिरोज वार्ड 18, किच्छा मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। पुलिस ने उसके पास से नशे के 384 कैप्सूल तथा 300 टेबलेट बरामद की।
