रुद्रपुर: मजदूरों ने निकाली आक्रोश रैली, दिल्ली चलों का आहवान किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। क्रातिकारी शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती के मौके पर मजदूर संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली चलो का आह्वान किया। इस दौरान आंबेडकर पार्क में हुई सभा में मजदूर नेताओं ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार मजदूरों का अस्तित्व समाप्त करने पर तूली है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। क्रातिकारी शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती के मौके पर मजदूर संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली चलो का आह्वान किया। इस दौरान आंबेडकर पार्क में हुई सभा में मजदूर नेताओं ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार मजदूरों का अस्तित्व समाप्त करने पर तूली है। यहीं कारण है कि चार श्रम कोड बना कर पूजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। जिसके खिलाफ संगठित होकर लड़ने की जरुरत है।

बुधवार को मजबूर सहयोग केंद्र के बैनर तले सिडकुल के अलावा मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने सभा करने के बाद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आक्रोश रैली निकाली। जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुन:आंबेडकर पार्क पर आकर समाप्त हुई।

वक्ताओं ने आह्वान किया कि चार श्रम कोड और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 13 नवंबर को दिल्ली चलो नारे के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विक्रम सिंह, दीपक सनवाल,दुर्विजय सिंह, भास्कर सिंह,हरेंद्र सिंह,सुब्रत विश्वास, अमर सिंह,चंद्रमोहन लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार