अयोध्या: बाढ़ का कहर बरकरार, प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिले में बाढ़ का कहर थमने के बजाए बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा मदद के दावों के बीच प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। सरकारी आंकड़ों में भले ही बाढ़ से प्रभावित 18 गांव दर्ज हो लेकिन हकीकत में इनकी संख्या 24 पहुंच गई है। इसी बीच बुधवार रात को …

अमृत विचार, अयोध्या। जिले में बाढ़ का कहर थमने के बजाए बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा मदद के दावों के बीच प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। सरकारी आंकड़ों में भले ही बाढ़ से प्रभावित 18 गांव दर्ज हो लेकिन हकीकत में इनकी संख्या 24 पहुंच गई है। इसी बीच बुधवार रात को हुए रिसाव से अयोध्या बिल्वहरिघाट बंधे पर खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को काफी जद्दोजहद के बाद बंधे से रिसाव रोका जा सका है। रुदौली तहसील में भी बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या चार से बढ़कर सात पहुंच गई है।

गुरुवार को सरयू का जलस्तर सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक 93.980 मीटर पर स्थिर है। अभी भी सरयू खतरे के निशान 92.730 से एक मीटर ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी जलस्तर की स्थिरता को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगले 24 घंटे में जलस्तर नहीं बढ़ा तो कुछ राहत मिल सकती है। जिला प्रशासन का दावा है कि अगले दो तीन दिन में बाढ़ का प्रकोप कम होगा।

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रभावित तहसीले अलर्ट पर है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि डीएम नितिश कुमार ने बुधवार सोहावल के मांझा कला गांव में में प्रभावित लोगों को फूड पैकेट वितरित किया। इस दौरान व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिया। वहीं दावों के विपरीत प्रभावित गांवों में अभी भी बाढ़ पीड़ितों के सामने तमाम संकट बरकरार है। राहत के नाम पर दी जा रही मदद नाकाफी साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: महंत की पत्नी की सिरफिरे ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार