बाराबंकी: पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर पति का निकाह रूकवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दूल्हा और बाराती सज धज कर तैयार थे। उधर दुल्हन अपने पिया का इंतजार कर रही थी। जनाती बारातियों के स्वागत के इंतजार में थे। किंतु इसी बीच एक फोन आया कि पहली बीबी ने पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस दूल्हे को थाने ले गई …

जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दूल्हा और बाराती सज धज कर तैयार थे। उधर दुल्हन अपने पिया का इंतजार कर रही थी। जनाती बारातियों के स्वागत के इंतजार में थे। किंतु इसी बीच एक फोन आया कि पहली बीबी ने पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस दूल्हे को थाने ले गई है।

मामला थाना जहांगीरबाद क्षेत्र के ग्राम अच्छेछा का है। यहां के निवासी नजमुल हसन पुत्र गाजी हसन का पहला विवाह जैदपुर के कटरा मोहल्ला से 20 अप्रैल 2006 को सलमा परवीन पुत्री मो. कलीम से हुआ था। 16 साल के वैवाहिक जीवन में तीन बच्चो ने जन्म लिया। बीते 1 साल में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी मायके में रह कर पति पर दहेज के लिए परेशान करने का मुकदमा दर्ज करा दिया जो विचारधीन है।

इस बीच पति नजमुल हसन फतेहपुर निवासी नसीर आलम की पुत्री उमा अंसरिया के साथ अपना रिस्ता पक्का करके मंगलवार को बारात लेकर जा रहा था। यह जानकारी पहली पत्नी को किसी ने दे दी। पहली पत्नी सलमा परवीन थाने पहुंच कर शादी रोकने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति नजमुल हसन को थाने पर लाकर बैठा दिया। जिससे मंगलवार को होने वाला दूसरा निकाह फिलहाल रुक गया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है कोई विवाद आगे न बढ़े इसके लिए आरोपी को पूछताछ के लिए लाया गया है।

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद: केवल चार दिन लगेंगी आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें

संबंधित समाचार