Video Diwali Special: एक लाख पटाखे डालकर कार में लगा दी आग, इलाका धुआं-धुआं
जयपुर। दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। रविवार को छोटी दिवाली मनाई जा रही है और सोमवार को दीपोत्सव का पर्व है। इस दौरान मार्केट में पटाखों की धूम है। बच्चों और युवाओं को पटाखे खूब पसंद होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा …
जयपुर। दिवाली की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। रविवार को छोटी दिवाली मनाई जा रही है और सोमवार को दीपोत्सव का पर्व है। इस दौरान मार्केट में पटाखों की धूम है। बच्चों और युवाओं को पटाखे खूब पसंद होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। दरअसल, एक लड़के ने पटाखों के साथ कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
दिवाली से पहले शख्स ने कार पर पटाखे डालकर लगाई आग, वीडियो वायरल #Diwali #Diwali2022 pic.twitter.com/SjbMf7LhrY
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 23, 2022
राजस्थान के रहने वाले अमित शर्मा नाम के एक यूट्यूबर ने अपनी कार पर एक लाख से ज्यादा पटाखे बिछा दिए और फिर पटाखों में आग लगा दी। इसके बाद जो नजारा दिखा उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वहीं पटाखे फूटने के बाद कार की जो हालत होती है, वह देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने अपने दोस्तों की मदद से अपनी पूरी कार का कबाड़ा कर डाला। उसने सबसे पहले पूरी कार पर पटाखे बिछाए और अंधेरा होने पर उसमें आग लगा दी।
https://www.youtube.com/watch?v=at7ICFF-FAo
अमित शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल (Crazy XYZ) पर इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शर्मा ने अपने दोस्तों की मदद से कार पर पटाखे बिछाए। यह पटाखे ऐसे लगाए गए थे कि सफेद रंग की कार पटाखों की कार जैसी नजर आ रही थी। इसके बाद लड़के ने कार को किसी खाली जगह में लाकर खड़ा किया और रात होने का इंतजार किया। जैसे ही रात हुई, लड़के ने अपनी कार पर बिछाए गए पटाखों में आग लगा दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कार एकदम अच्छी स्थिति में थी और पटाखे फटने के बाद कार की ऐसी की तैसी हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को खुले आसमान के नीचे खड़ा करके उसमें बिछे पटाखों पर आग लगाई गई थी। पटाखों में आग लगाने के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही पटाखे फटने लगे, वहां का नजारा देखने लायक था। जैसे ही पटाखों में आग लगी वह एक-एक करके दगने लगे और इतना धूम धड़ाका मचा कि पूरा इलाका हिल गया। अंत में जब पूरे पटाखे फट जाते हैं तो नजर आता है कि गाड़ी की ऐसी की तैसी हो गई है।
ये भी पढ़ें : Video: ये आराम का मामला है! बंदे ने बनाई गजब की कुर्सी, कपड़े भी हो जाएंगे इस्त्री
