डेढ़ साल की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया : कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा किया कि उनकी डेढ़ साल की सरकार में लगभग 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया गया और अब एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

श्री कमलनाथ ने बयान जारी करते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी शुरू कर दी गई और 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था।

श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि विधानसभा में खरीद-फरोख्त से बनी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।

उन्होंने दावा किया कि 10 महीने बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक- एक किसान का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें : Delhi आबकारी नीति मामले में सीबीआई रविवार को करेगी कविता से पूछताछ

संबंधित समाचार