सुल्तानपुर :  किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले अधिकारी- प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कड़ाके की ठंडक में भी 104 दिन से धरने पर बैठा है किसान, समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसानों में आक्रोश

अमृत विचार, लंभुआ/ सुल्तानपुर। किसानों के सब्र का इम्तिहान अधिकारी न लें। यदि किसानों का सब्र टूटा तो सड़क पर आंदोलन होगा। उक्त बातें लंभुआ पुरानी तहसील परिसर में कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन हिंदू गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ सूरज सिंह ने कही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर पिछले 104 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं। अधिकारी मनमानी रवैया अपना रहे हैं। ठंड बढ़ती चली जा रही है। अब कड़ाके की ठंड में किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने में अगर शीघ्र अधिकारी नींद से नहीं जगते हैं तो उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।

तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी सिर्फ समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण कर नहीं रहे हैं। मौके पर जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव रामदयाल यादव, शाहिद अली खान, इश्तियाक, मुस्तकीम, जितेंद्र श्रीवास्तव, विमला देवी, प्रमिला, हकीमुल्लाह आदि काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर : मूज क्राफ्ट के फर्नीचर व समूह के आचार लोगों को लुभाया

संबंधित समाचार