बहराइच : कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बने रमेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के रमेश मिश्रा को सेवा दल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने बहराइच जनपद का सेवादल का जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।

रमेश मिश्रा को सेवादल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष है।विनय सिंह ने कहा कि अब पार्टी में पद उसी के पास रहेगा जो निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगा। आने वाले दिनों में पार्टी हित में संगठन में जिले स्तर पर बड़े बदलाव भी होंगें। संगठन में पद लेकर भीतरघात करने वालों की छुट्टी कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : कोविड जांच के नाम पर अब नहीं हो सकेगी वसूली

संबंधित समाचार