मुरादाबाद : तेरा जैसा यार कहां....बाइक पर युवक को स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बाइक सवारों को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जरिये एक स्टंटबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।

बता दें कि पिछले कई दिनों ने सोशल मीडिया पर दो युवकों का रील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में बाइक सवार युवक के कंधे पर बैठा साथी तेरे जैसा यार कहा, कहां ऐसा याराना... फिल्मी गाने गाता हुआ नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस हरकत में आई और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान करते हुए पुलिस ने एक स्टंट बाज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

इस इन मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। चलती बाइक पर स्टंटबाजी करने वाले दोनों युवकों की शिनाख्त इरशाद और गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। दोनों कुंदरकी थाना क्षेत्र में डोमघर गांव के रहने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : चौराहे पर ट्रैफिक लाइट बंद, अब भी हाथ के इशारे से बढ़ा रहे वाहन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज