वाराणसी: ट्रेलर ने एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, दो महिलाओं की मौत   

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

वाराणसी, अमृत विचार। आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाली महिलाएं सास-बहू थीं। मिली जानकारी के अनुसार रोहनिया बंदेपुर निवासी सुनील कुमार पटेल (28) अपनी गर्भवती पत्नी मानसी पटेल (27) और अपनी मां शुभवंती देवी (55) के साथ पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे थे। मोहनसराय ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। 

मानसी देवी और शुभवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव क्षत विक्षत हो गये। बाइक चला रहे सुनील पटेल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मोहनसराय शिवानंद सिसोदिया ने घायल सुनील पटेल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।  

ये भी पढ़ें -बरेली : कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार गरजीं हैं बंदूकें, खूब हुआ खूनी खेल   

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, 14 मई से शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल
यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस 
Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
यूपी में योगी सरकार ने शुरू किया प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर