बरेली : बारादरी थाने में महिलाओं ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देर रात कुछ महिलाएं हाथ में लाठी डंडे लेकर बारादरी थाने में पहुंच गईं। वहां उन्होंने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। जिस वक्त यह वाकया हुआ उस वक्त इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह रात्रि गश्त पर थे। 

क्या है मामला ?
कुछ महिलाओं का एक युवक से विवाद हो गया था। युवक थाने में शिकायत लेकर थाना बारादरी पहुंचा। कुछ देर बाद करीब 6-7 महिलाएं भी थाने में पहुंच गईं। कुछ महिलाओं के हाथ में डंडे भी थे। थाने के गेट के कुछ अंदर युवक खड़ा था। वहां पहुंचकर महिलाओं ने युवक से पहले विवाद किया। इसके बाद उसके पैर में एक डंडा मार दिया। तब युवक थाना कार्यालय की ओर बढ़ गया। तब महिलाएं उसके पीछे पीछे चल दीं और कार्यालय से कुछ पहले उसे रोक लिया।

पूछताछ के बाद एक महिला ने पुलिस कर्मियों के सामने ही युवक के तमाचा जड़ दिया। उस वक्त कार्यालय के चबूतरे पर कुछ पुलिस कर्मी भी खड़े थे, लेकिन किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई। जिस वक्त यह मामला हुआ उस वक्त इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक कुमार सिंह रात्रि गश्त पर गए हुए थे। जब तक वह वापस आए। तब तक महिलाएं जा चुकी थीं। 

वायरल हुए वीडियो के आधार पर महिलाओं की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस आरोपी महिलाओं को वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिस वक्त यह मामला हुआ वह रात्रि गश्त पर थे। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बरेली: फिर खुदेंगी सड़कें, फरवरी तक बिजली भी रहेगी गुल रहेगी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज