एक समय था जब हम सिर्फ गरीबी की बात करते थे और दूसरे देशों से पैसे मांगते थे: PM Modi

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस कर रहा है। मोदी ने मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि दुनियाभर में भारत के बारे में सकारात्मक रूख है क्योंकि सभी जानते हैं कि देश अपनी ताकत और क्षमता के बल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है और देश अपने आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बेहतर प्रगति कर रहा है। 

ये भी पढे़ं- केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्यों को पूरा करें: हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि आज उद्घाटन की गई परियोजनाओं से मुंबई को अपने जीवन स्तर में सुधार करने और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को बदलने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा कि मुंबई का विकास कुछ समय के लिए धीमा हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सत्ता में आने के बाद तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गरीबों के कल्याण के लिए उपलब्ध धन का दुरूपयोग किया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था जब हम सिर्फ गरीबी की बात करते थे और दूसरे देशों से पैसे मांगते थे।

ये भी पढे़ं- ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ की भारत ने की निंदा, जानें क्या कहा?

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज